• +91- 9454458215, 0522-2205790
  • 1090police@gmail.com

मिशन शक्ति के बारे में

  • मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ’’मिशन शक्ति’’ वर्ष 2020 की शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रारम्भ किया गया था।
  • मिशन शक्ति अभियान का चतुर्थ चरण विगत वर्ष 2023 की शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस दिनांक 14.10.2023 से प्रारम्भ होकर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यवाही की गयी है।
  • मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश के क्रम में पूर्व अभियानों की भांति एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए माह अक्टूबर वर्ष 2024 से 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज-5.0 प्रचलित है।
  • मिशन शक्ति फेज-5.0 के प्रचलित इस फेज में विगत संचालित फेज-4.0 में किये गये कार्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन, विकास, कल्याण इत्यादि से सम्बन्धित कई अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।
  • मिशन शक्ति के पाॅचवे चरण का लक्ष्य विभिन्न सरकारी विभागों के समेकित प्रयासों से महिलाओं एवं बालिकाओं
    को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना है।
और पढ़ें

Thumb